
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आज का दौरा कार्यक्रम रद्द हो गया है। सीएम बघेल आज अभनपुर, राजिम और आरंग विधानसभा में आयोजित कांग्रेस के संकल्प शिविर कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे लेकिन स्वास्थ्य गत कारणों से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दौरा कार्यक्रम अचानक रद्द हो गया है। आज के संकल्प शिविर कार्यक्रम को पीसीसी चीफ दीपक बैज संभालेंगे।
Advertisement




