Ghatarani Waterfall: मानसून में खिल उठा घटारानी वॉटरफॉल, मनमोहक नजारा देखने उमड़ी पर्यटकों की भीड़, देखें वीडियो
गरियाबंद। Ghatarani Waterfall: लगातार हो रही बारिश के बाद गरियाबंद जिले का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल घटारानी वॉटरफॉल इन दिनों अपने पूरे शबाब पर है। झरने का तेज जलप्रवाह, चारों ओर फैली हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। मानसून के इस मौसम में घटारानी वॉटरफॉल का मनमोहक दृश्य देखने के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं।
लगातार बारिश के कारण आसपास के जंगल और पहाड़ियां पूरी तरह हरी-भरी हो गई हैं, जिससे क्षेत्र का प्राकृतिक सौंदर्य और भी निखर गया है। झरने का बढ़ा हुआ जलप्रवाह पर्यटकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। लोग यहां पहुंचकर प्राकृतिक नजारों का आनंद लेने के साथ यादगार तस्वीरें और वीडियो भी बना रहे हैं।
Raigarh Kelo Dam: खोले गए केलो डैम के चार गेट, नदी उफान पर, निचले इलाकों में हाई अलर्ट
Ghatarani Waterfall: पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे झरने के तेज बहाव को देखते हुए पानी में उतरने या खतरनाक स्थानों पर जाने से बचें। साथ ही पर्यटकों से सुरक्षा निर्देशों का पालन करते हुए सावधानी बरतने की भी सलाह दी गई है। मानसून की रौनक के बीच घटारानी वाटरफॉल एक बार फिर प्रकृति प्रेमियों और सैलानियों के लिए पसंदीदा पर्यटन स्थल बन गया है।




