[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़महासमुंद

Mahasamund News: जिले में वैद्य फूड पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो पनीर जब्त, जांच के लिए भेजा सैंपल

महासमुंद। Mahasamund News:  महासमुंद जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर राजस्व, खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा पुलिस की संयुक्त टीम ने भलेसर रोड स्थित वैद्य फूड में देर रात छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान करीब 200 किलो पनीर जब्त किया गया है।

LPG e-KYC Deadline Extend: LPG ग्राहकों के लिए राहत की खबर, बढ़ गई e-KYC की डेडलाइन, अब इस दिन तक पूरा कर सकेंगे ग्राहक

आधी रात को पहुंची संयुक्त टीम

जानकारी के अनुसार, संयुक्त टीम रात करीब 12 बजे वैद्य फूड संस्थान पहुंची। टीम ने लगभग तीन घंटे तक परिसर में जांच-पड़ताल की। इस दौरान मध्यरात्रि में पनीर का निर्माण किए जाने की स्थिति सामने आई। प्रशासनिक टीम को पनीर की गुणवत्ता और इसके निर्माण में इस्तेमाल की जा रही सामग्री को लेकर संदेह हुआ। इसके बाद मौके से करीब 200 किलो पनीर जब्त कर लिया गया।

प्रतिबंध के उल्लंघन की आशंका

प्रशासन की यह कार्रवाई एनालॉग पनीर के निर्माण और बिक्री पर लगाए गए प्रतिबंध के उल्लंघन की आशंका को लेकर की गई। टीम ने संस्थान में मौजूद खाद्य सामग्री और निर्माण प्रक्रिया से संबंधित जानकारी भी जुटाई। जांच के दौरान कोल्ड स्टोरेज को सील कर दिया गया था। बाद में सुबह संबंधित विभाग की टीम ने नियमानुसार सील खोलकर वहां रखी खाद्य सामग्री की जांच की।

Lakhisarai Temple Stampede: मंदिर में भगदड़ से मचा हड़कंप, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल, घटना स्थल पर मची चीख-पुकार

पनीर का सैंपल जांच के लिए भेजा

Mahasamund News:  जब्त किए गए पनीर का नमूना लिया गया है। इसे राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, रायपुर भेजा गया है। अब प्रशासन को लैब रिपोर्ट का इंतजार है। अधिकारियों के मुताबिक, जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता और नियमों के उल्लंघन से जुड़े तथ्यों के आधार पर खाद्य सुरक्षा कानून के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद खाद्य पदार्थों के निर्माण और बिक्री को लेकर जिले में निगरानी और सख्त किए जाने की संभावना है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close