Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

दुष्कर्म- पाक्सो मामले में बड़ा एक्शन, आरोपी से साठगांठ के आरोप में महिला प्रधान आरक्षक निलंबित

रायपुर। Raipur News: कबीर नगर थाना क्षेत्र में दर्ज दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जहां मामले की विवेचना कर रही महिला प्रधान आरक्षक चन्द्रकला साहू को गंभीर आरोपों के चलते निलंबित कर दिया गया है।

बता दें कि, पीड़िता की शिकायत के बाद विभागीय जांच में गंभीर लापरवाही मिली। जिसके बाद स्वेच्छाचारिता और संदिग्ध आचरण सामने आया है। जांच में यह भी पाया गया कि, महिला प्रधान आरक्षक ने आरोपी से मिलीभगत करते हुए पीड़िता पर बयान बदलने का दबाव बनाया।

Raipur News: वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी पश्चिम संदीप पटेल ने महिला प्रधान आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की कार्रवाई की है।फिलहाल मामले में विभागीय जांच आगे जारी है।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close