Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़बिलासपुरहादसा

CG ACCIDENT : तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, 1 किमी तक घसीटा, मौके पर मौत

बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। देर रात सड़क पार करते समय बुजुर्ग को एक कार ने टक्कर मार दी और करीब एक किलोमीटर दूर तक घसीटकर ले गई, जिससे उसके कपड़े फट गए और बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार तोरवा के लालखदान के संतननगर में बेकरी संचालक सुनील प्रजापति की भांजी रिया की सोमवार को शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए रायपुर के आरंग क्षेत्र के राटाकाट से सुनील का मामा मगनलाल प्रजापति (60) भी आया था। रात में खाना खाने के बाद मगन लाल सोने के लिए जा रहा था। तभी मेन रोड पार करते समय तेज रफ्तार कार ने उन्हें ठोकर मार दिया, जिसके बाद कार उसे घसीटते हुए करीब एक किलोमीटर दूर ले गई। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मगनलाल के शव को अस्पताल भेजा। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर आरंग के लिए निकल गए। वहीं, पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर कार और चालक की तलाश कर रही है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close