Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़मौसम

छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में अगले पांच दिन बारिश के आसार

 

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय हो गया है और मौसम का मिजाज अब बदलने वाला है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है, जबकि उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा के आसार हैं।

राजधानी में घटा छाए रहेंगे बादल

राजधानी रायपुर में बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आज शहर में सामान्यतः बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। दिन का तापमान 25 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

 

READ MORE : CM विष्णुदेव साय ने आपातकाल को बताया भारतीय लोकतंत्र का “काला अध्याय”, सेनानियों को किया नमन

प्रदेशभर में हुई बारिश, बलरामपुर और बीजापुर में सर्वाधिक

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश दर्ज की गई है। बलरामपुर और बीजापुर जिलों में सबसे अधिक वर्षा हुई। दुर्ग में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

 

READ MORE : आपातकाल की बरसी पर बीजेपी ने मनाया ‘संविधान हत्या दिवस’, अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर साधा तीखा निशाना

मौसमी सिस्टम का असर

विभिन्न मौसमी सिस्टम प्रदेश में बारिश को प्रभावित कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक और दक्षिण झारखंड से होते हुए दक्षिणी मध्य उत्तर प्रदेश तक कई द्रोणिकाएं और ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय हैं, जिनके कारण बारिश की गतिविधियां तेज हो रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, मौजूदा सिस्टम की वजह से आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश की संभावना बनी हुई है।

 

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close