Suvendu Adhikari PA Murder: सुवेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों ने 10 राउंड की फायरिंग, मौके पर पहुंची CID की टीम
कोलकाता। Suvendu Adhikari PA Murder: पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद अब 9 मई को शपथ ग्रहण होना है, लेकिन इससे पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना स्थित मध्यमग्राम में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के (Suvendu Adhikari PA Murder) पर्सनल असिस्टेंट (PA) चंद्रनाथ रथ (42 साल) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं इलाके में भारी पुलिसबल तैनात किए गए हैं।
Read More: Ambikapur News: सरकारी योजनाओं के दावे फेल, दूषित पानी पीने को मजबूर पूरा गांव
जानकारी के अनुसार, चंद्रनाथ रथ बुधवार की रात करीब 10:30 बजे कोलकाता से मध्यमग्राम स्थित अपने घर स्कॉर्पियो से लौट रहे थे। वह ड्राइविंग सीट के बगल में बैठे थे और उनके साथ एक ड्राइवर व एक अन्य व्यक्ति भी थे। तभी एक कार काफी देर उनकी कार का पीछा कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर हमलावर आए और स्कॉर्पियो की बाईं तरफ से 6 से 10 राउंड फायरिंग दी। जिससे की चंद्रनाथ को 4 गोलियां लगीं। इनमें दो गोलियां सीने से आर-पार हो गईं। एक गोली पेट में लगी। ड्राइवर बुद्धदेब बेरा को भी गोली लगी। वहीं इस घटना के बाद हमलावर कार छोड़कर बाइक से फरार हो गए। (Suvendu Adhikari PA Murder)
वहीं घटना के बाद घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चंद्रनाथ को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबिक ड्राइवर की हालत गंभीर है। भाजपा ने TMC पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। इस हत्या से बंगाल की सियासत में हड़कंप मच गया है और इलाके में तनाव बढ़ गया है। इस हत्याकांड के बाद सुवेंदु अधिकारी ने PA की हत्या को प्लान्ड मर्डर बताया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि भाजपा बंगाल में गुंडों की सफाई का काम शुरू करेगी। BSF के DG प्रवीण कुमार उस जगह पर पहुँचे। साथ ही CID की टीम पर मौके पर मौजूद है।
#WATCH | Madhyamgram, North 24 Parganas, West Bengal: BSF DG Praveen Kumar arrives at the spot where BJP leader Suvendu Adhikari’s PA Chandranath was shot dead near Madhyamgram last night. pic.twitter.com/kxkQnne3PT
— ANI (@ANI) May 7, 2026
#WATCH मध्यमग्राम, उत्तर 24 परगना (पश्चिम बंगाल): भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की मध्यमग्राम के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच के लिए CID टीम मौके पर पहुंची। pic.twitter.com/KLb42quOyr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2026
Read More: Aaj Ka Rashifal: बुधादित्य योग के लाभ से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, दिन दोगुनी रात चौगुनी करेंगे तरक्की
#WATCH | Lucknow: On the murder of Suvendu Adhikari’s PA Chandranath, UP government minister Omprakash Rajbhar says, “This is a tragic incident. The people of Bengal had given a two-thirds majority to the BJP to end the dictatorship that Bengal was known for. There, the morale of… pic.twitter.com/XUH7tbCCtn
— ANI (@ANI) May 7, 2026
PA चंद्र की हत्या पर उनकी मां हासिरानी रथ ने कहा, “मैं चाहती हूँ कि दोषियों को सज़ा मिले। मैं एक माँ हूँ, मैं नहीं चाहती कि उन्हें फाँसी हो। मैं उनके लिए आजीवन कारावास चाहती हूँ। उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि BJP सत्ता में आई। हमारे प्रदेश अध्यक्ष और नेता बार-बार राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की बात कह रहे हैं। लेकिन सत्ताधारी पार्टी के जो लोग तरह-तरह की भड़काऊ टिप्पणियाँ कर रहे थे, जो कह रहे थे कि 4 तारीख के बाद दिल्ली के बाप भी हमें नहीं बचा पाएँगे, तो 4 तारीख के बाद उन्होंने वही कर दिखाया। अगर मेरे बेटे की मौत किसी दुर्घटना में हुई होती, तो मुझे इतना दुख नहीं होता। जिस तरह से बदमाशों ने मेरे बेटे को तड़पाकर मारा, ये सब तृणमूल की रची हुई कहानियाँ हैं। जब से सुवेंदु बाबू ने ममता बनर्जी को हराया है, मेरे परिवार को ऐसे खतरे का सामना करना पड़ रहा है।”
#WATCH | चांदीपुर, उत्तर 24 परगना: BJP नेता सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्र की हत्या पर उनकी मां हासिरानी रथ ने कहा, “मैं चाहती हूँ कि दोषियों को सज़ा मिले। मैं एक माँ हूँ, मैं नहीं चाहती कि उन्हें फाँसी हो। मैं उनके लिए आजीवन कारावास चाहती हूँ। उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि BJP… pic.twitter.com/Wh2opP5J6g
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2026




