[t4b-ticker]
Advertisement
अंबिकापुरछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Ambikapur News: सरकारी योजनाओं के दावे फेल, दूषित पानी पीने को मजबूर पूरा गांव

अम्बिकापुर। Ambikapur News:  सरगुजा जिले के लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत छिपनी पानी गांव में आज भी ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय के लोगों ने आरोप लगाया है कि उन्हें केंद्र सरकार की पीएम जनमन योजना का लाभ अब तक नहीं मिल पाया है।

Read More: Aaj Ka Rashifal: बुधादित्य योग के लाभ से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, दिन दोगुनी रात चौगुनी करेंगे तरक्की 

गांव में पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि स्वच्छ पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण पूरा गांव दूषित नदी का पानी पीने को मजबूर है। इससे बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई।

Read More: CM Visit:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मध्यप्रदेश दौरे पर,मंडला में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल 

Ambikapur News:  स्थानीय लोगों के अनुसार, गर्मी बढ़ने के साथ जल संकट और गहरा गया है। गांव में हैंडपंप और अन्य जलस्रोत या तो खराब पड़े हैं या पर्याप्त नहीं हैं। ऐसे में ग्रामीण नदी के पानी पर निर्भर हैं, जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने और पीएम जनमन योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की है। वहीं जल संकट और बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

 

यह भी देखें

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close