Raipur News: विस्फोटक सामग्री मामले में महापौर का साला गिरफ्तार, विस्फोट की थी तैयारी, जानें क्या थी प्लानिंग
हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर में विस्फोटक पदार्थ मामले में खमतराई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फरार आरोपी विनय कुमार देवांगन को गिरफ्तार (Raipur News) कर लिया है। आरोपी घटना के बाद लगातार अलग-अलग स्थान बदलकर छिपता फिर रहा था, लेकिन तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने भनपुरी रिंग रोड नंबर-2 इलाके से उसे दबोच लिया।
Read More: Raipur News: चौकीदार निकला चोर, साथियों के साथ मिलकर सरकारी दफ्तर से किए थे 9 AC पार, अब चढ़े पुलिस के हत्थे
जानकारी के अनुसार, मामला 7 मई का है, जब बीरगांव प्रगति चौक निवासी पुष्पा साहू ने पुलिस को सूचना दी थी कि, उनके परिचित विनय देवांगन एक काला बैग घर में छोड़कर गया था। (Raipur News) बैग खोलने पर उसमें बम जैसी सामग्री और एयर पिस्टल मिली। सूचना मिलते ही खमतराई थाना पुलिस, BDS और बैलिस्टिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची और बैग को सुरक्षित स्थान ले जाकर जांच की। बैग में तीन बम नुमा बोतलें, बैटरी, वायर, IED मैकेनिज्म, फिलामेंट और एयर पिस्टल बरामद हुई थी।
Read More: Raipur Crime News: राजधानी में बदमाशों का आतंक, चाकू की नोक पर फल व्यापारी से की लूट, अब पुलिस ने निकाली ऐकड़ी
Raipur News: वहीं जांच में विस्फोटक पदार्थ होने की पुष्टि के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया था। पूछताछ में आरोपी ने पारिवारिक तनाव के कारण आत्महत्या की नीयत से विस्फोटक तैयार करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त सामग्री और मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।




