Cg News:कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर बोले-सनातन बोर्ड के गठन की जरूरत,युवाओं को गीता पढ़ने की दी सलाह
प्रविंस मनहर/रायपुर। प्रसिद्ध कथा वाचक देवकी नंदन ठाकुर ने रायपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में सनातन, शिक्षा,युवाओं और सामाजिक विषयों पर अपनी बात रखी। देवकी नंदन ठाकुर ने कहा कि आज का युवा गलत दिशा में जा रहा है और बच्चों को नैतिक शिक्षा व गीता का ज्ञान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में चरित्र निर्माण पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
उन्होंने सनातन बोर्ड के गठन की मांग करते हुए कहा कि मंदिरों और गुरुकुलों को भी संस्थागत सहयोग मिलना चाहिए। साथ ही नशामुक्त समाज, गौ संरक्षण और गरीबों के बेहतर इलाज की जरूरत पर भी जोर दिया।
राम मंदिर में चोरी के मामले पर प्रधानमंत्री के मौन को लेकर उन्होंने कहा कि “मोदी जी मौन हैं, तो मुझे लगता है कि कुछ बड़ा होने वाला है।”धर्मांतरण, लिव-इन रिलेशनशिप और स्कूली शिक्षा पर भी उन्होंने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि स्कूलों में बच्चों को भारतीय संस्कृति और महान व्यक्तित्वों के आदर्शों से जोड़ने वाली शिक्षा दी जानी चाहिए।




