[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में बड़ा अपडेट, सोनम रघुवंशी को शर्तों के साथ मिली जमानत

इंदौरRaja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। इसी से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस मामले की मुख्य आरोपी और (Raja Raghuvanshi Murder Case) मृतक की पत्नी सोनम रघुवंशी को शिलांग की अदालत से जमानत मिल गई है। अदालत ने जमानत देते हुए सख्त शर्तें लगाई हैं, जिनके तहत सोनम शिलांग शहर की सीमा से बाहर नहीं जा सकेगी और उसे रोजाना स्थानीय थाने में उपस्थित होकर अपनी हाजिरी दर्ज करानी होगी।

Read More: Sex Racket Busted: हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, ब्रांडेड मोबाइल और महंगे शौक में पत्नी बन गई ‘कॉल गर्ल’, खुलासा होते ही पति के उड़े होश 

गौरतलब है कि पिछले साल मई में मेघालय के शिलांग में हनीमून के दौरान राजा रघुवंशी की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सोनम पर अपने पति की हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप है, जिसके चलते वह लंबे समय से शिलांग (Raja Raghuvanshi Murder Case) की जे जेल में बंद थी। वहीं मृतक के भाई विपिन रघुवंशी ने इस नए घटनाक्रम की पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार, इससे पहले सोनम की जमानत याचिका तीन बार खारिज हो चुकी थी, लेकिन इस बार अदालत ने कुछ शर्तों के साथ उसे राहत दी है। लेकिन करीब 10 महीने बाद मिली इस जमानत से परिवार में नाराजगी है और कई सवाल खड़े हो रहे हैं। राजा रघुवंशी के भाई  विपिन रघुवंशी ने बताया कि, जमानत किन आधारों पर दी गई, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है। वहीं, सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद रघुवंशी ने कहा कि उन्हें भी मीडिया के जरिए ही इस खबर की जानकारी मिली है।

Read More: Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में चुनावी घमासान तेज, दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग कल

Raja Raghuvanshi Murder Case: बता दें कि, शिलांग पुलिस ने सोनम सहित आठ लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया था। मामले में तीन लोगों को पूर्व में मिल जमानत चुकी है। जिनमें लोकेंद्र सिंह तोमर, गार्ड बलबीर अहिरवार और शिलोम जेम्स के नाम शामिल हैं। मालूम हो की इस मामले में पुलिस की जांच में खुलासा हुआ था कि राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम का राज कुशवाहा नाम के युवक के साथ संबंध था। दोनों ने साथ मिलकर हनीमून के बहाने राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रची थी।

यह भी देखें

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close