[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Telangana Murder Case: पत्नी ने प्रेमी संग रची हत्या की साजिश, पहले पति को छत से दिया धक्का, फिर ड्रिप में टॉयलेट क्लीनर मिलाकर सुनाई मौत की नींद

हैदराबाद/निजामाबाद। Telangana Murder Case:  तेलंगाना के निजामाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाला हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक महिला, उसके कथित प्रेमी और एक अन्य सहयोगी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि तीनों ने मिलकर महिला के पति की हत्या की साजिश रची। प्रारंभिक जांच के अनुसार, पहले युवक को छत से धक्का देकर मारने का प्रयास किया गया और जब वह बच गया तो अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी जान ले ली गई।

Maithili Thakur Audio Viral : ‘पागल आदमी, बुड़बक…’ विधायक मैथिली ठाकुर का युवक से तीखी बातचीत का ऑडियो वायरल, जानें क्या है मामला

पुलिस के मुताबिक, घटना मोपाल मंडल के न्यालाकल गांव की है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय प्रशांत के रूप में हुई है, जो हाल ही में विदेश से अपने गांव लौटा था। घर लौटने के बाद उसे पत्नी के कथित विवाहेतर संबंधों की जानकारी मिली, जिसके बाद दोनों के बीच अक्सर विवाद होने लगे।

पहले छत से धक्का देने का आरोप

जांच में सामने आया है कि 30 जून को आरोपियों ने प्रशांत को शराब पिलाई और कथित तौर पर उसके साथ मारपीट करने के बाद घर की छत से नीचे धक्का दे दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उसकी जान बच गई। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां घटना को दुर्घटना बताकर इलाज शुरू कराया गया।

इलाज के दौरान हत्या का आरोप

पुलिस का दावा है कि आरोपी महिला पहले एक निजी अस्पताल में नर्स रह चुकी है। जांच में आरोप है कि उसने अपने चिकित्सकीय अनुभव का इस्तेमाल करते हुए अस्पताल में भर्ती पति की ड्रिप में जहरीला टॉयलेट क्लीनर और एनेस्थीसिया मिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

मां की शिकायत से खुला मामला

प्रशांत की मौत के बाद उसकी मां को पूरे घटनाक्रम पर संदेह हुआ। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मामले की गहन जांच शुरू हुई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पूछताछ के दौरान कई अहम तथ्य सामने आए। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपियों ने घटना से जुड़े महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं।

Child Protection Committees: दिल्ली के सभी स्कूलों में बनेगी बाल संरक्षण समिति, दी जाएगी POCSO एक्ट के बारे में ट्रेनिंग, बच्चों की सुरक्षा के लिए व्यापक अभियान शुरू

तीन आरोपी गिरफ्तार

Telangana Murder Case: मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी संध्या, उसके कथित प्रेमी अनिल और उसके सहयोगी वेंकट साई को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच जारी है और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close