Vande Mataram: राष्ट्रवाद की राह पर बंगाल, अब सभी सरकारी स्कूलों में वन्दे मातरम् गाना अनिवार्य, सीएम का बड़ा ऐलान
कोलकाता। Vande Mataram: पश्चमि बंगाल में बीजेपी की सरकार बनते मुख्यमंत्री शुवेंदु अधिकारी ने बड़ा फैलसा किया है। जिसके तहत अब राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में वंदे मातरम् गाना अनिवार्य होगा। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी निर्देश में कहा गया कि, राज्य के सभी सराकरी और सहायता प्राप्त स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान वंदे मातरम का गायन अनिवार्य कर दिया है, जो की सोमवार से अनिवार्य रूप से लागू होगा।
Read More: CG Weather Update: बेमौसम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी-तूफान के साथ जमकर बरसे बदरा, गर्मी से मिली राहत
बता दें कि, मुख्यमंत्री शुवेंदु अधिकारी ने कहा कि, अब तक स्कूलों में मुख्य रूप से जन गण मन गाया जाता था, लेकिन अब वंदे मातरम को प्रार्थना गीत के रूप में शामिल किया जाएगा और इसमें सभी छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी स्कूल प्रमुखों को की होगी। वहीं स्कूलों को इसके पालन की वीडियो रिकॉर्डिंग भी करनी होगा। इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि निर्देशों का सही तरीके से पालन हो रहा है।
दरअसल, 13 मई को शिक्षा निदेशक ने सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों के प्रमुखों को पत्र भेजा गया था, जिसमें स्पष्ट लिखा गया कि, कक्षाएं शुरू होने से पहले वंदे मातरम् का सामूहिक गायन कराया जाए। आदेश में यह भी कहा गया कि यह व्यवस्था तुरंत प्रभाव से लागू होगी।
Read More: Petrol Diesel Crises: ‘प्रदेश में पेट्रोल व डीजल का पर्याप्त स्टॉक’, पेट्रोल-डीजल की किल्लत पर बोले सीएम साय,कहा- ‘न हो परेशान’
Vande Mataram: अब तक पश्चिम बंगाल के अधिकतर स्कूलों में केवल राष्ट्रगान जन गण मन गाया जाता था।इसके अलावा पिछली सरकार ने बांग्लार माटी बांग्लार जल को राज्य गीत के रूप में बढ़ावा दिया था। लेकिन अब वंदे मातरम् को भी जोड़ा जाएगा। हालांकि, इससे कुछ शिक्षकों ने सवाल उठाए हैं जिनका कहना है कि, अगर जन गण मन, बांग्लार माटी बांग्लार जल और वंदे मातरम सभी गीत गाए जाएंगे, तो सुबह की सभा का समय बढ़ सकता है। शिक्षक संगठन सरकार से इस संबंध में और स्पष्ट दिशा-निर्देश का इंतजार कर रहे हैं।
In supersession of all previous orders and practices, the Government of West Bengal has mandated the singing of National Song of Bharat – Vande Mataram, during School Assembly Prayers before commencement of Classes in all Schools under the School Education Department across West… pic.twitter.com/QmQHoFqUfj
— Suvendu Adhikari (@SuvenduWB) May 14, 2026
यह भी देखें




