Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़महासमुंदमौसमरायपुर

CG Weather Update: बेमौसम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी-तूफान के साथ जमकर बरसे बदरा, गर्मी से मिली राहत

महासमुंद/ रायपुर। CG Weather Update:  छत्तीसगढ़ के कई जिलों में देर रात से मौसम ने अचानक करवट ले ली। महासमुंद, रायपुर समेत प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तेज आंधी-तूफान, गरज-चमक और बारिश का दौर (CG Weather Update) लगातार जारी है। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है। कई इलाकों में मानसून जैसा माहौल महसूस किया जा रहा है।

Read More: Petrol Diesel Crises: ‘प्रदेश में पेट्रोल व डीजल का पर्याप्त स्टॉक’, पेट्रोल-डीजल की किल्लत पर बोले सीएम साय,कहा- ‘न हो परेशान’ 

बिजली व्यवस्था की खुली पोल

हल्की बारिश के बीच ही विद्युत व्यवस्था चरमरा गई। महासमुंद जिले के कई क्षेत्रों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। उमस और गर्मी के बीच बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दीं। (CG Weather Update)  स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग की तैयारियों पर सवाल खड़े किए हैं।

किसानों की बढ़ी चिंता

एक ओर जहां बारिश ने तापमान में गिरावट लाकर राहत पहुंचाई है, वहीं दूसरी ओर बेमौसम बारिश किसानों के लिए चिंता का कारण बन गई है। रबी सीजन की तैयार फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। किसान लगातार बदलते मौसम को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने पहले ही प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी, गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की थी। विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में भी छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का असर बना रह सकता है।

Read More: Petrol Diesel Price Hike: आम जनता को महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें क्या है नई कीमत 

राजधानी रायपुर में भी राहत

CG Weather Update:  रायपुर में भी देर रात मौसम अचानक बदल गया। तेज हवाओं और बारिश के चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। दिनभर की तपिश के बाद मौसम सुहावना हो गया, जिससे नागरिकों ने राहत की सांस ली। वहीं आज सुबह हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है।

यह भी देखें

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close