[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Sex Racket Busted: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़… पुलिस ने 10 युवतियों का किया रेस्क्यू, मौके से मिले आपत्तिजनक सामान

पटना। Bihar Sex Racket Busted:  बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित देह व्यापार से जुड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 10 महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकालकर संरक्षण में लिया, जबकि मौके से एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई है। होटल से शराब की बोतलों सहित कई संदिग्ध और आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद होने की जानकारी सामने आई है।

CG Cabinet Meeting: 8 जुलाई को होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, होटल में लंबे समय से अवैध गतिविधियां संचालित होने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद एक विशेष टीम गठित कर होटल पर अचानक छापा मारा गया। कार्रवाई के दौरान होटल के कई कमरों की तलाशी ली गई, जहां से महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि रेस्क्यू की गई अधिकांश महिलाएं पश्चिम बंगाल और दिल्ली की रहने वाली हैं। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उन्हें किन परिस्थितियों में पटना लाया गया और क्या इसके पीछे कोई संगठित गिरोह सक्रिय है।

छापेमारी के दौरान बरामद मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। जांच एजेंसियां इन साक्ष्यों के जरिए पूरे नेटवर्क, दलालों और इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं। पुलिस होटल प्रबंधन की भूमिका की भी गहन जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि होटल संचालकों को कथित अवैध गतिविधियों की जानकारी थी या नहीं। इसके लिए होटल का रजिस्टर, सीसीटीवी फुटेज और अन्य रिकॉर्ड जब्त कर लिए गए हैं।

Pakistan Bus Accident: पाकिस्तान में मौत का सफर… गहरी खाई में बस गिरने से 40 लोगों की मौत, इतने घायल

Bihar Sex Racket Busted:  सिटी एसपी संकेत कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक सामग्री और शराब की बोतलें बरामद हुई हैं। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में देह व्यापार से जुड़े तथ्य सामने आए हैं। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close