अगले कुछ दिनों में प्रदेश के कई जिलों में होगी बारिश, 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
रायपुर। CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का रुख बदला हुआ है। कभी धूप तो कभी छावं, तो कभी बारिश होने लगती है। वहीं बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव अब चक्रवाती तूफान में बदल गया है। जिस वजह से दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी पर बने गहन अवदाब के प्रभाव से और इसके चक्रवाती तूफान से छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई जा रही है।
मौसम विभाग के अनुसार, 28 अक्टूबर की सबुह बस्तर संभाग के अधिकांश जिलों में 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। जो बढ़कर 80 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसके साथ ही तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है। जिसे देखते हुए छत्तीसगढ़ के 5 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इनमें नारायणपुर, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा 5 शामिल है। वहीं कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद में ऑरेंज अलर्ट है।
CG Weather Update: वहीं रायपुर, दुर्ग, बलौदाबाजार, महासमुंद, बालोद, राजनांदगांव, खैरागढ़- छुईखदान-गंडई में यलो अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि, 15 अक्टूबर के करीब मानसून की विदाई हो चुकी है। वहीं 30 सितंबर को ही मानसून खत्म हो गया है। लेकिन स साल अब तक 1 से 26 अक्टूबर तक 89.4 मिमी पानी गिर चुका है। यानी औसत से 59 फीसदी ज्यादा पानी अब तक गिर चुका है।




