[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

CG Naxal News: सुरक्षाबलों को मिली सफलता, सर्चिंग अभियान के दौरान नगदी समेत 1 करोड़ से भी ज्यादा हथियारों का जखीरा बरामद

अबूझमाड़CG Naxal News: छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी (CG Naxal News) अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। महाराष्ट्र सीमा से लगे जंगलों में चलाए गए सर्चिंग और रिकवरी अभियान के दौरान भारी मात्रा में नकदी, अत्याधुनिक हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आत्मसमर्पण कर चुके नक्सलियों की निशानदेही पर यह कार्रवाई की गई।

Read More: Durg Cylinder Blast: सिलेंडर ब्लास्ट से बड़ा हादसा, 4 लोगों की मौत, भीषण धमाके से दहल उठा पूरा इलाका 

बता दें कि, इस अभियान के दौरान जवानों ने एक करोड़ एक लाख 64 हजार रुपये नकद बरामद किए। इसके अलावा कई ऑटोमेटिक हथियार भी जब्त किए गए हैं। बरामद हथियारों में 3 एके-47, 3 एसएलआर रायफल, 2 थ्री-नॉट-थ्री भरमार बंदूक सहित अन्य देसी निर्मित हथियार शामिल हैं। इसके साथ ही भारी मात्रा में देशी बीजीएल रॉकेट, लॉन्चर, इलेक्ट्रॉनिक बम डिवाइस और नक्सली गतिविधियों में उपयोग होने वाला अन्य सामान भी सुरक्षाबलों के हाथ लगा है। (CG Naxal News)

Read More: Palamu News: हाईवोल्टेज ड्रामा, जयमाल के बीच प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन, तो दूल्हे ने साली से रचाई शादी

CG Naxal News: पुलिस का कहना है कि यह बरामदगी नक्सल नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, पिछले दो वर्षों में अब तक कुल 265 हथियार बरामद किए जा चुके हैं। सुरक्षाबलों द्वारा पूरे इलाके में लगातार सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है और बरामद सामग्री की जांच की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि यह सामग्री नक्सलियों द्वारा किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए छिपाकर रखी गई थी।

 

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close