CGPSC Syllabus Changes: CGPSC के पाठ्यक्रम में होने जा रहा बड़ा बदलाव, आयोग ने नए सिलेबस को लेकर अभ्यर्थियों से मांगे सुझाव
रायपुर। CGPSC Syllabus Changes: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने अपनी परीक्षा प्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा के पाठ्यक्रम (सिलेबस) में संभावित बदलाव को लेकर अभ्यर्थियों से सुझाव आमंत्रित किए हैं।
आयोग का उद्देश्य परीक्षा पाठ्यक्रम को समयानुकूल और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना है। इसके लिए अभ्यर्थियों, विषय विशेषज्ञों और संबंधित पक्षों से सुझाव मांगे गए हैं, ताकि व्यापक विचार-विमर्श के बाद सिलेबस में आवश्यक संशोधन किए जा सकें।
CGPSC ने स्पष्ट किया है कि प्राप्त सुझावों का अध्ययन करने के बाद ही सिलेबस में बदलाव को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। आयोग का मानना है कि अभ्यर्थियों की सहभागिता से परीक्षा प्रणाली को और अधिक बेहतर एवं व्यावहारिक बनाया जा सकेगा।
CGPSC Syllabus Changes: आयोग ने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित अवधि के भीतर अपने सुझाव भेजने की अपील की है। सुझावों के आधार पर संशोधित पाठ्यक्रम तैयार किया जाएगा, जिससे भविष्य की परीक्षाओं में आधुनिक विषयों, समसामयिक मुद्दों और प्रशासनिक आवश्यकताओं को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके।




