Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Meat Shop Close: राजधानी में आज बंद रहेंगी मांस-मटन की बिक्री, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

रायपुर। Meat Shop Close:  गांधी जयंती के अवसर पर आज 2 अक्टूबर को राजधानी रायपुर में मांस-मटन की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है। रायपुर नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी मांस-मटन की दुकानें और पशुवध गृह बंद रहेंगे। नगर निगम द्वारा इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

CG Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 निरीक्षकों को मिली नई पदस्थापना, देखें लिस्ट

होटलों में मांस-मटन बेचने पर भी कार्रवाई

प्रतिबंध के बावजूद यदि कोई दुकानदार या होटल संचालक मांस-मटन की बिक्री करते हुए पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हुए मांस-मटन की जब्ती की जा सकती है।

Ashish Tikriya: आशीष टिकरिया ने संभाला जनसंपर्क संचालक का पदभार, विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया स्वागत

नगर निगम के निर्देशों का पालन अनिवार्य

Meat Shop Close: गांधी जयंती के अवसर पर लागू इस प्रतिबंध का उद्देश्य निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करना है। नगर निगम क्षेत्र के सभी मांस-मटन विक्रेताओं और होटल संचालकों को निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है। प्रतिबंध के दौरान बिक्री करते पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने संबंधित कारोबारियों से अपील की है कि वे प्रतिबंध का पालन करें, ताकि किसी भी प्रकार की कार्रवाई से बचा जा सके।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close