
रायपुर- रायपुर राजधानी में आज गुरुवार को नगर निगम की सामान्य सभा की कार्यवाही शुरू हो चुकी है. राष्ट्रगीत वंदे मातरम और राज्यगीत के साथ आज की सभा की शुरुआत की गई. सभा के प्रारंभ में पिछली सभा में जो प्रस्ताव पारित हुए उनकी पुष्टि की जाएगी.इस दौरान एक घंटे का प्रश्नकाल होगा.
सभा की बैठक में एजेंडा में जवाहर बाजार एवं अग्रसेन चौक की दुकानें, डुमरतराई स्थित भूखंड के मोनेटाइजेशन,पुराने निगम मुख्यालय के भूखंड के मोनेटाइजेशन, अंतर्राज्यीय बस स्टैंड के संचालन एवं संधारण का विस्तार, कालीमाता वार्ड में हाट बाजार के बाजू व्यवस्थापन जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा
वही पूर्व नेता प्रतिपक्ष सूर्यकांत राठौर ने कहा पूर्व में शासन को भेजे गए एजेंडो को फिर से सदन पर लाकर चर्चा करना समय की बर्बादी है.
Advertisement




