[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

RBI Cancelled Paytm Licence: पेटीएम यूजर्स को झटका, RBI ने रद्द किया पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस, अब नहीं कर पाएगा कामकाज

नई दिल्ली। RBI Cancelled Paytm Licence: भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने एक बड़ा एक्शन लेते हुए पेटीएम  पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया है। जिससे की 24 अप्रैल से पेटीएम के बैंक से जुड़े काम बंद हो गए हैं। जिससे की पेटीएम भविष्य में भी किसी तरह का बैंकिंग कार्य नहीं कर पाएगा और न ही किसी भी ग्राहक खाते में क्रेडिट लेन-देन कर पाएगा।हालांकि, RBI ने कहा की जिन लोगों के पैसे जमा उन्हें पावस किया जाएगा।

Read More: ‘जोन कमिश्नर साहब को देना पड़ता है खर्चा पानी’, कर्मचारी कर रहे ठेले-गुमटी, सब्जी वाले से डिमांड, लगे गंभीर आरोप 

RBI Cancelled Paytm Licence

बता दें कि, आरबीआई ने साफ शब्दों में कहा कि, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकिंग रेगुलेशन एक्‍ट, 1949 (BR Act) के सेक्‍शन 22(4) के तहत पेटीएम पेमेंट्स बैंक को जारी किया गया बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया है।  कहा गया कि, पेटीएम बैंकिंग नियमों का बार-बार उल्लंघन कर रहा था, जिससे बैंक और उसमें पैसा रखने वाले लोगों को नुकसान हो सकता था। साथ ही बैंक प्रबंधन भी ठीक से काम नहीं कर रहे थे जो की आम जनता के लिए भी ठीक नहीं था। इसके अलावा बैंक ने वो शर्तें पूरी नहीं की जो RBI ने पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस देते वक्त लगाई थी।

Read More: CG Private School Book: CBSE निजी स्कूलों में अब सिर्फ NCERT किताबें अनिवार्य, निजी पुस्तकों पर सख्त रोक, मनमानी पर होगी कार्रवाई 

RBI Cancelled Paytm Licenceवहीं आरबीआई ने ये भी कहा कि वो बैंक को बंद करने के लिए हाई कोर्ट में एक आवेदन भी देगा और बैंक को कानूनी रूप से पूरी तरह बंद करने की प्रक्रिया शुरू करेगा। हालांकि,आरबीआई ने बताया कि, जिन लोगों का पैसा पेटीएम  पेमेंट्स बैंक में जमा है उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है उनका पैसा वापस किया जाएगा। साथ ही  ग्राहक अपने खातों में जमा राशि को किसी अन्य बैंक खाते में ट्रांसफर कर सकते हैं।

 

यह भी देखें

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close