[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मौसमरायपुर

CG Rain Alert: छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

रायपुर। CG Rain Alert: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला हुआ है। प्रदेश के कई हिस्सों में आज भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश के साथ कुछ स्थानों पर मौसम में बदलाव और गरज-चमक की स्थिति बनने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की है।

Teachers Day 2026: शिक्षकों के योगदान को सलाम.. सर्व समाज संगठन करेगा उत्कृष्ट शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित

वज्रपात की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग और प्रशासन की ओर से लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। खासकर बारिश के दौरान खुले मैदान, खेतों और अन्य खुले स्थानों पर रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। बिजली चमकने और गरज के दौरान पेड़, बिजली के खंभे या अन्य ऊंची संरचनाओं के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।

Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस पर आज छत्तीसगढ़ के 68 शिक्षकों का सम्मान, राज्य स्तरीय समारोह में मिलेगा शिक्षक सम्मान

मौसम विभाग की चेतावनी

CG Rain Alert: प्रदेश में बारिश के दौर के बीच लोगों को मौसम संबंधी अपडेट पर नजर रखने और स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। फिलहाल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां जारी रहने की संभावना बनी हुई है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close