रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज का दिन मंत्रालय में बैठकों के नाम रहा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सीएम साय ने सुबह 11.30 बजे मंत्रिपरिषद समिति की बैठक में शिरकत की। इसके बाद उन्होंने कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें राज्य के विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ।
शाम 4 बजे मुख्यमंत्री उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक में शामिल हुए, जहां विभागीय योजनाओं और प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए।
मुख्यमंत्री साय दिनभर के कार्यक्रमों के बाद शाम 5 बजे से अन्य कार्यालयीन कार्यों में व्यस्त रहेंगे। मंत्रालय में आज का दिन पूरी तरह से प्रशासनिक गतिविधियों और नीतिगत चर्चाओं से भरा रहा।
Advertisement




