Rahul Gandhi On Neet Exam: छात्रों के भविष्य से खिलवाड़, NEET पेपर लीक पर बोले राहुल गांधी, PM मोदी से की शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
नई दिल्ली। Rahul Gandhi On Neet Exam: नीट यूजी 2026 का पेपर लीक होने के बाद कई तरह की बयान बाजी भी होने लगी है। वहीं इस बीच अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी का भी बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने एक वीडियो जारी कर पीएम मोदी से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने मांग की कि धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत पद से हटाया जाए।
Read More: NEET UG Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा, NTA की एक्सपर्ट टीचर ही निकली मास्टमांइड, CBI ने किया गिरफ्तार
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ‘NEET के 22 लाख बच्चों के साथ धोखा हुआ है। मोदी जी एक शब्द भी नहीं बोल रहे। धर्मेंद्र प्रधान जी को अभी हटाइए, या जवाबदेही ख़ुद लीजिए। नीट में दो साल 22 लाख स्टूडेंट्स ने दिन रात मेहनत की लेकिन उनकी मेहनत बर्बाद हो गई। पूरा देश जानता है की एग्जाम से दो दिन पहले सोशल मीडिया के जरिए प्रश्न पत्र बांटे गए। उन्होंने कहा कि, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने दावा किया कि देश में अब तक 80 बार पेपर लीक की घटनाएं हो चुकी हैं, जिसकी वजह से लगभग 2 करोड़ युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है।
Read More: Raipur Narcotics Seized: नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, गांजा, गोली समेत 5 करोड़ से भी ज्यादा का मादक पदार्थ जलाकर किया खाक
Rahul Gandhi On Neet Exam: राहुल गांधी ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को पैसे कमाने का जरिया बना दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि RSS-BJP और उनसे जुड़े लोगों का एक गठजोड़ शिक्षा संस्थानों के भीतर काम कर रहा है, जिसने पूरे सिस्टम को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने पीएम मोदी से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने की मांग की और साथ ही इस मामले में जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी की भी मांग की।
NEET के 22 लाख बच्चों के साथ धोखा हुआ है। पर मोदी जी एक शब्द भी नहीं बोल रहे।
धर्मेंद्र प्रधान जी को अभी हटाइए, या जवाबदेही ख़ुद लीजिए।
Modi ji, SACK Dharmendra Pradhan ji NOW. pic.twitter.com/6FRMMa8AI8
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 16, 2026




