[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़युथ अड्डा

NEET UG Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा, NTA की एक्सपर्ट टीचर ही निकली मास्टमांइड, CBI ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली NEET UG Paper Leak: नीट यूजी 2026 के पेपर लीक का मामले में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती जा रही है वैसे-वैसे ही कई राज खुलते जा रहे हैं। अब तक की जांच में सीबीआई के हाथ (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो)  एक और बड़ी कामयाबी लगी है। पेपर लीक मामले ( NEET UG Paper Leak) में पुणे की सीनियर बॉटनी टीचर मनीषा गुरुनाथ मंडारे को सीबीआई ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है की मनीषा नीट-यूजी 2026 के बायोलॉजी पेपर लीक की कथित मास्टरमाइंड है।

Read More: Raipur Narcotics Seized: नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, गांजा, गोली समेत 5 करोड़ से भी ज्यादा का मादक पदार्थ जलाकर किया खाक 

बता दें कि, मनीषा मंडारे पुणे के शिवाजीनगर में स्थित मॉडर्न कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स में बॉटनी की लेक्चरर हैं। जो की पिछले 6 साल से NTA के लिए नीट ( NEET UG Paper Leak) की परीक्षा तैयार करने की प्रक्रिया में अपनी जिम्मेदारी निभा रही थी। जिन्हें एनटीए ने नीट-यूजी 2026 परीक्षा प्रक्रिया में बतौर एक्सपर्ट नियुक्त किया था और बॉटनी व जूलॉजी के प्रश्नपत्रों तक उनकी पूरी पहुंच थी।

घर में पढ़ाती थी स्पेशल कोचिंग

मामले की जांच में सामने आया की मनीषा अपने घर पर कुछ नीट के छात्रों को कोचिंग पढ़ाया करती थी और उनसे लाखों रूपए फीस भी लेती थी। इसी दौरान उसने अभ्यर्थियों को बॉटनी और जूलॉजी के कई सवाल बताए, उन्हें नोट करवाया और किताबों में भी मार्क करवाए। वहीं जब 3 मई को एग्जाम हुए तो वहीं प्रश्न आए जो मनीषा ने छात्रों को बताए थे। जिसके बाद सीबीआई ने पिछले 24 घंटों में देशभर में 6 ठिकानों पर छापेमारी भी की है। इस दौरान कई अहम दस्तावेज, लैपटॉप, बैंक स्टेटमेंट और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

Read More: Raigarh Murder News: महिला वकील की गला रेतकर हत्या, फिर शव के उतारे कपड़े, हत्या की ये खौफनाक वारदात सून कांप उठेगी रूह

NEET UG Paper Leak: सीबीआई ने पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग की शिकायत के आधार पर 12 मई, 2026 को एफआईआर दर्ज किया था।  इस रैकेट में अब तक दिल्ली, गुरुग्राम, जयपुर, नासिक, पुणे और अहिल्यानगर से कुल 9 आरोपियों को दबोचा गया है। इनमें से 5 लोग दिल्ली पुलिस की 7 दिन की रिमांड पर भेजे गए हैं। CBI ने इस मामले में महाराष्ट्र के लातूर के रहने वाले केमिस्ट्री टीचर पीवी कुलकर्णी को भी गिरफ्तार किया है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close