[t4b-ticker]
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देश-विदेशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CGPSC SCAM NEWS :CGPSC घोटाले की जांच तेज,CM साय बोले – दोषियों को नहीं मिलेगी राहत

प्रविंस मनहर/रायपुर – छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती घोटाले की जांच अब और तेज हो गई है। वही इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रदेश के युवाओं और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया था,जिसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी युवाओं से CGPSC घोटाले की निष्पक्ष जांच का वादा किया था। उसी दिशा में सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close