[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Ajay Chandrakar On TS Singh Deo: प्रदेश कांग्रेस में कुर्सी संग्राम तेज..अजय चंद्राकर ने दी TS सिंहदेव को ‘कांग्रेस छोड़ने’ की सलाह

रायपुर। Ajay Chandrakar On TS Singh Deo: कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर चल रही अंदरूनी खींचतान के बीच भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने दिग्गज कांग्रेस नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव को कांग्रेस छोड़ने की खुली सलाह दे दी है। उन्होंने कहा कि, ‘कांग्रेस सरकार बनने के बाद एक मिशन बन गया था बाबा साहब को अपमानित करो। बाबा साहब को सलाह दूंगा कि कांग्रेस छोड़ दे, अपमान की एक पराकाष्ठा होती है। उन्होंने कहा कि, एक गौरवशाली वंश से बाबा साहब आते हैं। उन्हें फैसला करना है कि, कांग्रेस में अपमानित होना है या राष्ट्र के विकास के साथ अपनी परंपराओं को आगे बढ़ाना है।

Read More:  Bangladesh Accident: दर्दनाक हादसा…ट्रक पलटने से 15 मजदूरों की मौत, ईद की छुट्टी मनाने जा रहे थे घर 

झीरम हत्याकांड का किया जिक्र

अजय चंद्राकर ने  झीरम हत्याकांड के 13 साल पूरे होने पर बयान देते हुए कहा कि, जिस दिन भूपेश बघेल अपने जेब में रखे सबूत को सार्वजनिक करेंगे, कवासी लखमा को सामने रख पूरे प्रदेश की जनता को घटनाक्रम बतायेंगे,नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने कवासी लखमा को हॉस्पिटल में क्या कहा था, जिस दिन ये सारे बातें सामने आएगी तब सारे परते ख़ुद-ब-ख़ुद खुलती जाएगी। कांग्रेस ने केवल सहानुभूति के लिए अपना राजनीतिक ऑक्सीजन बना रखा हैं। भाजपा ने इस मामलें में हर स्तर की कार्यवाही की है।

धर्मांतरण के मुद्दे पर बोले

डी लिस्टिंग को लेकर पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के बयान मामले में अजय चंद्राकर ने कहा कि, अमरजीत भगत यह स्पष्ट करें कि, धर्मांतरण से आदिवासी समाज घट रहा है या नहीं साथ ही डी लिस्टिंग की मांग का समर्थन करते है या नहीं यह भी स्पष्ट करें। धर्मांतरण की निंदा करते है या नहीं यह भी बताएं।

Read More: Premanand Maharaj Message: ‘मैं मिलूँ न मिलूं, बोलूं न बोलूं..तुम्हारा मंगल होगा’ भक्तों के नाम प्रेमानंद महाराज का भावुक संदेश, देखें वीडियो

पेट्रोल – डीजल पर दिया बयान

Ajay Chandrakar On TS Singh Deo: भाजपा के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने पेट्रोल – डीजल के बढ़ते दामों को लेकर कहा कि,’स्ट्रेट ऑफ हरमूज में नाकाबंदी को लेकर बातचीत हो रही है।’वैश्विक परिस्थिति देखते हुए पेट्रोल – डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। इसमें हम सबको मिलकर सरकार का साथ देना चाहिए।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close