[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur Nakti Gaon: छावनी में तब्दील हुआ नकटी गांव, तीन लेयर की गई नाकेबंदी, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

रायपुर। Raipur Nakti Gaon: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र स्थित नकटी गांव में मंगलवार सुबह प्रशासन ने बड़े पैमाने पर बेदखली अभियान शुरू कर दिया। बुलडोजर और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में वार्ड क्रमांक 16 और 17 में बने करीब 48 मकानों को खाली कराने की कार्रवाई जारी है। प्रशासन की इस कार्रवाई से पूरे गांव में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल है। सुबह से ही प्रशासनिक अमला बुलडोजर, राजस्व विभाग और पुलिस की टीम के साथ मौके पर पहुंचा। कार्रवाई के मद्देनजर पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। गांव के चारों ओर सुरक्षा घेरा बनाया गया है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।

Korba Crime News: जंगल में मिली 20 वर्षीय युवती की लाश, 20 दिनों से थी लापता, इलाके में फैली सनसनी

प्रशासन ने गांव में तीन लेयर की सुरक्षा नाकेबंदी की है। ग्रामीणों के गांव में आने-जाने पर रोक लगा दी गई है, जबकि बाहरी लोगों के प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। इसके चलते स्थानीय लोगों के साथ-साथ आने-जाने वाले राहगीरों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन का कहना है कि जिस जमीन पर मकान बने हैं वह सरकारी भूमि है, जिस पर अवैध कब्जा किया गया था। इस जमीन को खाली कराकर यहां प्रस्तावित विधायक कॉलोनी का निर्माण किया जाना है। इसी उद्देश्य से बेदखली की कार्रवाई की जा रही है।

वहीं दूसरी ओर ग्रामीण प्रशासन की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि वे कई वर्षों से इस गांव में रह रहे हैं और कई परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान भी आवंटित किए गए हैं। ऐसे में अब उन्हीं मकानों पर बुलडोजर चलने से परिवारों के सामने बेघर होने का संकट खड़ा हो गया है। कई लोगों की आंखों में अपने आशियाने के उजड़ने का दर्द साफ दिखाई दे रहा है।

Durg Sex Racket: दुर्ग में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था जिस्मों का धंधा, 3 युवतियां समेत 7 गिरफ्तार

Raipur Nakti Gaon: ग्रामीणों का आरोप है कि पर्याप्त वैकल्पिक व्यवस्था किए बिना उन्हें बेदखल किया जा रहा है। वहीं प्रशासन का कहना है कि पूरी कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। फिलहाल नकटी गांव में बेदखली अभियान जारी है। पूरे क्षेत्र में तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन और पुलिस की टीम लगातार मौके पर मौजूद है और हालात पर नजर बनाए हुए है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close