छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
राजधानी रायपुर और बिलासपुर में ED की दबिश, रहेजा ग्रुप और मीनाक्षी सेल्स पर मारा छापा
रायपुर। CG ED Raid: राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर से एक खबर सामने आ रही है। जहां कुछ बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर ED की टीम ने दबिश दी है। जहां रहेजा ग्रुप के संचालक संजय रहेजा के घर और दफ्तर पर छापेमारी की गई है।
वहीं बिलासपुर में भी ईडी की टीम ने मीनाक्षी सेल्स और सुल्तानिया ग्रुप के ठिकानों पर छापा मारा है। यह कार्रवाई सुबह से जारी है और ईडी की टीमें विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं ।
CG ED Raid: जानकारी के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने तड़के सुबह रायपुर के एक बिल्डर के ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी की ये कार्रवाई किन गड़बड़ियों को लेकर है, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। ईडी के अधिकारी ग्रुप से जुड़े कारोबारियों से पूछताछ कर रहे हैं।
Advertisement




