Breaking news
Advertisement
अंबिकापुरछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़… रहवासी इलाके में सजता था जिस्मों का बाजार, सोशल मीडिया और फोन कॉल से होती थी डील

अंबिकापुर।Sex Racket Busted: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंबिकापुर में देह व्यापार का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस की इस छापेमारी में आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक महिला दलाल को भी गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक किराए के मकान में सेक्स रैकेट का धंधा चलाया जा रहा था। जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर CSP की मौजूदगी में छापामार कार्रवाई की। इस छापे के दौरान पुलिस ने मकान के अंदर से एक महिला दलाल और चार युवतियों को पकड़ा।

Sex Racket Busted: वहीं मामले की शुरुआती जांच में सामने आया कि महिला दलाल सोशल मीडिया और फोन कॉल के जरिए ग्राहकों से संपर्क डील करती थी। जिसके बाद पुलिस ने महिला दलाल को गिरफ्तार कर पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया, जबकि सभी युवतियों को समझाइश देकर छोड़ दिया। पुलिस इस पूरे नेटवर्क से जुड़े लोगों की जांच कर रही है। वहीं पुलिस अब मकान मालिक से पूछताछ कर रही है कि उसे किरायेदार की गतिविधियों की जानकारी थी या नहीं।

ये भी देखें:

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close