PM Modi Speech Live : पीएम मोदी ने की नितिन नवीन की तारीफ, कहा- ‘बहूमूल्य रहा उनका मार्गदर्शन’
नई दिल्ली। PM Modi Speech Live : आज 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए गए। जिसमें से पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में बीजेपी ने अपनी शादार जीत हासिल की। वहीं अब इस जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का जोरदार नारों और उत्साह के साथ स्वागत किया। पार्टी दफ्तर में जश्न का माहौल देखने को मिला, ढोल-नगाड़ों और ‘मोदी-मोदी’ के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। पीएम मोदी के साथ बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी साथ नजर आए।
Read More: PM Modi Speech Live: 5 राज्यों के नतीजों के बाद PM मोदी बीजेपी मुख्यालय से कर रहे संबोधित, यहां देखें LIVE
पीएम मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को बीजेपी कार्यालय दिल्ली से सम्बोधित करते हुए कहा-आज का दिन सच में ऐतिहासिक और अभूतपूर्व है। देशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं के चेहरों पर जो खुशी दिख रही है, वही इस जीत की असली ताकत है। मैं हर कार्यकर्ता की इस खुशी में शामिल हूँ, क्योंकि यह परिणाम सिर्फ एक चुनावी जीत नहीं, बल्कि भारत के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। यह भरोसा है, एक मजबूत और विकसित भारत के सपने पर। तमिलनाडु और केरल की जनता का विश्वास भी इस दिशा में बड़ा संदेश देता है।
उन्होंने कहा कि, बंगाल की जनता, असम की जनता, पुुडुचेरी की जनता का, तमिलनाडु और करेलम की जनता का आज आदर पूर्वक नमन करता हूं और उन सबका वंदन करता हूं आज मैं आदर सम्मान और नमन करता हूं । मैं आज बीजेपी के कार्यकर्ताओं को कोटि कोटि नमन करता हूं।
Read More: Kawardha Rape And Murder: जिले में सनसनीखेज वारदात, नग्न अवस्था में मिली महिला की लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
PM Modi Speech Live :पीएम मोदी ने कहाभाजपा के कार्यकर्ता ने एक बार फिर से कमाल कर दिया है। कमल खिला दिया है। आपने नया इतिहास रच दिया है। पीएम मोदी ने नितिन नवीन को लेकर कहा कि, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन जी द्वारा अध्यक्ष पद संभालने के बाद ये पहले विधानसभा चुनाव थे। जिसमें पार्टी कार्यकर्ता को उनका जो मार्गदर्शन मिला वह बहूमूल्य रहा।




