[t4b-ticker]
Advertisement
crimeकवर्धाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Kawardha Rape And Murder: जिले में सनसनीखेज वारदात, नग्न अवस्था में मिली महिला की लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

कवर्धा। Kawardha Rape And Murder: कबीरधाम जिला के लोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंगारपुर गांव में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला का शव नग्न अवस्था में (Kawardha Rape And Murder) बरामद हुआ है, जिससे दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।

Read More: PM Modi Speech: ‘खिल गया पश्चिम बंगाल में कमल’, बीजेपी की जीत पर बोले पीएम मोदी, कुछ ही देर में करेंगे संबोधन 

जानकारी के अनुसार, बीती रात पुलिस को घटना की सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया गया। मृतिका के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जो किसी हमले की ओर इशारा करते हैं। मृतका की पहचान बिलेशिया छेदिया (32 वर्ष) के रूप में की गई है।

Read More:  Bengal Election Result 2026: बंगाल में हो गया खेला, बीजेपी का आंकड़ा 200 पार, ढह गया ममता बनर्जी का किला 

Kawardha Rape And Murder: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close