[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

MP Patwari Strike: आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर प्रदेशभर के पटवारी, कई सेवाएं होंगी प्रभावित

भोपाल। MP Patwari Strike:  मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर राज्यभर के पटवारियों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। संघ का कहना है कि वर्षों से लंबित मांगों के समाधान को लेकर कई चरणों में विरोध प्रदर्शन करने के बावजूद शासन की ओर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। इसी के चलते अब प्रदेशव्यापी हड़ताल का फैसला लिया गया है।

पटवारी संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक सरकार उनकी न्यायसंगत मांगों पर सकारात्मक और लिखित निर्णय नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। हड़ताल के कारण राजस्व विभाग के अनेक कार्यालयीन और ऑनलाइन कार्यों पर व्यापक असर पड़ने की आशंका है।

Viral Video: ‘मुझे मत सिखाओ, मैं भी मंत्री रहा हूं’ पूर्व मंत्री ने आबकारी अधिकारी को लगाई फटकार, बातचीत का वीडियो वायरल

ग्रेड पे को लेकर नाराजगी

संघ का आरोप है कि मध्य प्रदेश में पटवारियों को अन्य राज्यों की तुलना में सबसे कम ग्रेड पे मिल रहा है। पटवारियों का कहना है कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में 2800 रुपये का ग्रेड पे दिया जा रहा है। वहीं कर्नाटक में 3600 रुपये तथा उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में 4200 रुपये तक का ग्रेड पे लागू है।

प्रदेशाध्यक्ष उपेंद्र बघेल के अनुसार, मांगों को लेकर पहले चरणबद्ध तरीके से विरोध दर्ज कराया गया। काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन, सरकारी व्हाट्सएप समूहों का बहिष्कार और ऑनलाइन कार्यों से दूरी बनाने जैसे कदम उठाए गए, लेकिन सरकार की ओर से कोई प्रभावी पहल नहीं होने पर अब अनिश्चितकालीन हड़ताल का रास्ता अपनाया गया है।

कई ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी प्रभावित

पटवारियों की हड़ताल का असर राजस्व विभाग की एक दर्जन से अधिक डिजिटल सेवाओं पर पड़ सकता है। इनमें ई-टोकन, वेब जीआईएस, रिकॉर्ड अपडेट, सारा पोर्टल, आरसीएमएस, सीएम हेल्पलाइन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से जुड़े रिकॉर्ड का सत्यापन, राजस्व वसूली, रिकॉर्ड स्कैनिंग, फार्मर रजिस्ट्रेशन और अन्य ऑनलाइन प्रक्रियाएं शामिल हैं।

किसानों और आम लोगों को होगी परेशानी

हड़ताल के चलते नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, खसरा-खतौनी की प्रतियां, गिरदावरी, अतिक्रमण संबंधी कार्रवाई, कब्जा दिलाने की प्रक्रिया तथा राजस्व विभाग के अन्य फील्ड और कार्यालयीन कार्य भी प्रभावित हो सकते हैं। इससे किसानों के साथ-साथ भूमि संबंधी कार्य कराने वाले आम नागरिकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

Raipur Marpit Viral Video: राजधानी में नाबालिग बदमाशों का उत्पात, बीयर की बोतल से फोड़ा होटल मैनेजर का सिर, CCTV में कैद वारदात

बढ़ते कार्यभार पर भी जताई चिंता

MP Patwari Strike: पटवारी संघ का कहना है कि समय के साथ उन पर ऑनलाइन और मैदानी कार्यों का दबाव लगातार बढ़ा है, लेकिन वेतनमान, ग्रेड पे और पदोन्नति जैसी प्रमुख मांगों पर अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। संघ का आरोप है कि राजस्व व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी होने के बावजूद पटवारियों की लंबे समय से उपेक्षा की जा रही है। संघ ने सरकार से जनहित को ध्यान में रखते हुए शीघ्र समाधान निकालने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी है कि मांगें पूरी होने तक प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close