Raipur Marpit Viral Video: राजधानी में नाबालिग बदमाशों का उत्पात, बीयर की बोतल से फोड़ा होटल मैनेजर का सिर, CCTV में कैद वारदात
रायपुर। Raipur Marpit Viral Video: राजधानी रायपुर में नाबालिगों द्वारा उत्पात मचाने का एक गंभीर मामला सामने आया है। पंडरी स्थित ‘मद्रासी बाइट पॉइंट’ बिरयानी सेंटर में बिरयानी के पैसे मांगने पर होटल मैनेजर पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले का एक्सक्लूसिव CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी होटल मैनेजर पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। कुछ युवक बिना पैसे दिए बिरयानी लेकर जाने की कोशिश कर रहे थे। होटल मैनेजर ने जब उनसे बिरयानी के पैसे मांगे, तो विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते आरोपियों ने होटल मैनेजर पर हमला कर दिया। इस दौरान एक आरोपी ने बीयर की बोतल मैनेजर के सिर पर फोड़ दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
BJP Sahyog Kendra: आज से फिर शुरू होगा भाजपा का सहयोग केंद्र, मंत्री सुनेंगे आमजन की समस्याएं
Raipur Marpit Viral Video: हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद होटल कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। होटल प्रबंधन का कहना है कि इस वारदात में 2 से 3 नाबालिगों के शामिल होने की आशंका है। घटना की सूचना मिलने पर देवेंद्र नगर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने और उनकी तलाश में जुटी हुई है।फिलहाल घायल होटल मैनेजर का उपचार जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



