[t4b-ticker]
Advertisement
गरियाबंदछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Gariaband News: नहर में मछली की जगह तैरता मिला गांजे से भरा पैकेट, लाखों की खेप बरामद, तस्करों की तलाश में जुटी पुलिस

गरियाबंदGariaband News: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पाण्डुका थाना क्षेत्र के अंतर्गत अतरमरा नहर में करीब 17 पैकेट गांजा तैरते हुए मिले हैं। (Gariaband News) जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर नहर से सभी पैकेट बरामद कर लिए गए।

Read More: Raipur ED Raid: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई के घर ईडी की रेड, इस मामले में चल रही जांच, खंगाले जा रहे दस्तावेज 

मामले में आशंका जताई जा रही है कि पुलिस की लगातार सख्ती और नाकेबंदी से घबराकर तस्करों ने गांजा नहर में फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत करीब 17 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने सभी पैकेट जब्त कर लिए हैं और अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Read More: Raipur Suicide News: पूर्व विधायक और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री के बेटे ने की खुदकुशी, घर पर ही फांसी लगाकर खत्म की जीवनलीला

Gariaband News: पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में लगातार चेकिंग और सघन नाकेबंदी अभियान चलाया जा रहा है, जिससे तस्करों में डर का माहौल है। गिरफ्तारी के डर से गांजे के पैकेट को नहर में फेंका गया है।  फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close