[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur Suicide News: पूर्व विधायक और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री के बेटे ने की खुदकुशी, घर पर ही फांसी लगाकर खत्म की जीवनलीला

रायपुरRaipur Suicide News: राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पूर्व विधायक और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री धनीराम साहू के बेटे ने खुदकुशी कर ली है। (Raipur Suicide News) मामला मोवा थाना इलाके का बताया जा रहा है। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया।

Read More: NEET UG Admit Card 2026: नीट यूजी का एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक के माध्यम से करें डाउनलोड 

मिली जानकारी के अनुसार, मोवा के आदर्श नगर इलाके में रहने वाले पूर्व विधायक और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री धनीराम साहू ( Dhairam Sahu) के बेटे जय साहू (45) ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों से पूछताछ की और मामले की जांच शुरू की।

बताया गया कि, मृतक जय साहू का बीते दिनों पत्नी से विवाद हुआ था और कुछ समय से मृतक पारिवारिक कारणों की वजह से अक्सर परेसान रहता था। वहीं घटना के वक्त मृतक की पत्नी घर में नही थी। जिसे देखते हुए पुलिस ने आशंका जताई की तनाव के चलते ही खुदकुशी की गई है।

Read More: Mohini Ekadashi 2026: मोहिनी एकादशी का व्रत आज, जानिए क्या है इसका महत्व और पूजा विधि 

Raipur Suicide News:  बता दें कि, जय साहू के पिता धनीराम साहू वर्ष 1977 में कसडोल से विधायक बनने के बाद अविभाजित मध्यप्रदेश के मंत्री रहे। क्षेत्र में उनका राजनीतिक प्रभाव रहा है। फिलहाल पुलिस परिजनों और करीबियों से पूछताछ कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत की वजह साफ हो पाएगी।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close