Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Rahul Gandhi News: CEC के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष का प्रदर्शन तेज, राहुल गांधी बोले- ‘100 FIR भी हुईं तो नहीं हटूंगा पीछे, डरने वाला नहीं’

नई दिल्ली। Rahul Gandhi News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। SIR प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और चुनाव व्यवस्था को लेकर सवाल उठाते हुए INDIA गठबंधन के सांसद बुधवार को जंतर-मंतर की ओर बढ़े। प्रदर्शन को देखते हुए नई दिल्ली इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है।

Bihar SIR controversy: बिहार में SIR पर सियासी घमासान तेज, प्रदर्शनकारियों ने फूंका पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और CJI ज्ञानेश कुमार का पुतला

जंतर-मंतर की ओर बढ़े INDIA गठबंधन के सांसद

INDIA गठबंधन के सांसद जनपथ के पास स्थित सागर रत्ना रेस्टोरेंट के आसपास एकत्र हुए और वहां से जंतर-मंतर की ओर रवाना हुए। जंतर-मंतर यहां से करीब 100 मीटर की दूरी पर है। पुलिस ने प्रदर्शन को देखते हुए इलाके में बड़ी संख्या में जवानों की तैनाती की है। नई दिल्ली क्षेत्र में फिलहाल धारा 163 लागू है। पुलिस पहले ही स्पष्ट कर चुकी थी कि बिना अनुमति प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस या विंडसर पैलेस की ओर आगे बढ़ने से रोका जाएगा। ऐसे में सांसदों के जंतर-मंतर की तरफ बढ़ने के बाद पुलिस की अगली कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

विपक्षी दलों का कहना है कि SIR की प्रक्रिया को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं और चुनाव आयोग को इन पर स्पष्ट जवाब देना चाहिए। विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है। विपक्ष का आरोप है कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। प्रदर्शन के जरिए विपक्ष चुनाव आयोग से जवाबदेही और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग कर रहा है।

राहुल गांधी बोले- FIR से डरने वाला नहीं

प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी ने अपने खिलाफ दर्ज FIR का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ 45 FIR दर्ज हैं, लेकिन वह इससे डरने वाले नहीं हैं। राहुल गांधी ने कहा कि अगर FIR की संख्या 100 तक भी पहुंचती है, तब भी वह अपनी लड़ाई से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने 100 FIR को अपने लिए ‘मेडल’ की तरह बताते हुए कहा कि वह दबाव में आने वाले नहीं हैं। राहुल गांधी का यह बयान ऐसे समय आया है जब INDIA गठबंधन के सांसद चुनाव आयोग के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।

 

मंगलवार को भी हुआ था पुलिस से टकराव

इससे एक दिन पहले मंगलवार को भी विपक्षी सांसदों ने चुनाव आयोग के कार्यालय की ओर मार्च करने की कोशिश की थी। पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक दिया था। इस दौरान राहुल गांधी बैरिकेड पर चढ़ गए थे और हाथ में तिरंगा लेकर विरोध जताया था। उनके हाथ में ‘Gyanesh it’s done bro’ लिखा पोस्टर भी दिखाई दिया था। बाद में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया था। हालांकि, कुछ समय बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।

Raipur News: आवारा सांड का आतंक, 15 लोगों पर किया हमला, पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष समेत कई घायल, देखें वीडियो

प्रदर्शन के बीच सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Rahul Gandhi News: बुधवार को एक बार फिर विपक्षी सांसदों के सड़क पर उतरने के बाद नई दिल्ली इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने प्रमुख रास्तों पर बैरिकेड लगाए हैं और प्रदर्शनकारियों की आवाजाही पर नजर रखी जा रही है। विपक्ष की ओर से साफ किया गया है कि उसका आंदोलन SIR और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सवालों को लेकर है। फिलहाल प्रदर्शन के बीच सबसे बड़ा राजनीतिक मुद्दा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग बना हुआ है।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close