Raipur Crime News: ऑनलाइन जीवनसाथी की तलाश पड़ी भारी, आरोपी ने महिला को बेहोश कर उड़ाए लाखों के गहने, जानें कैसे हुआ खुलासा
रायपुर। Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऑनलाइन मैट्रिमोनियल प्लेटफॉर्म (Jeevansathi.com) के जरिए ठगी और चोरी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। खम्हारडीह क्षेत्र की एक महिला को शादी के रिश्ते के नाम पर झांसा देकर आरोपी ने न सिर्फ उसका विश्वास जीता, बल्कि घर पहुंचकर बड़ी वारदात को भी अंजाम दे दिया।
Read More: CG Rape Case: शर्मसार हुआ देवर-भाभी का रिश्ता… विधवा भाभी को देख बिगड़ी दो देवरों की नीयत, अकेलेपन का फायदा उठाकर किया दुष्कर्म
पुलिस के अनुसार, आरोपी अभिनव सिंह ने करीब चार महीने पहले एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट (Jeevansathi.com) के माध्यम से महिला से संपर्क किया था। बातचीत बढ़ने के बाद दोनों के बीच परिचय गहरा हुआ। 15 मई को आरोपी महिला के घर पहुंचा और जन्मदिन समारोह का बहाना बनाकर उसके साथ भोजन किया। आरोप है कि भोजन के दौरान आरोपी ने खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया, जिससे महिला अचेत हो गई। जब अगले दिन उसे होश आया तो घर से सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान गायब मिले। चोरी हुए सामान में सोने की चेन, अंगूठियां और अलमारी में रखे अन्य जेवर शामिल थे।
घटना की जानकारी मिलने के बाद खम्हारडीह थाना पुलिस और साइबर सेल ने संयुक्त रूप से जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की मदद से पुलिस ने पहले आरोपी हितिन नरूला को उत्तराखंड के हरिद्वार से गिरफ्तार किया। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर मुख्य आरोपी अभिनव सिंह को दिल्ली के पहाड़गंज इलाके से दबोच लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से नकदी, सोने-चांदी के जेवर, मोबाइल फोन समेत लगभग 4.21 लाख रुपये मूल्य का सामान बरामद किया है।
Read More: Seva Setu: ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन की नई मिसाल, अब प्रमाण पत्र से लेकर बैंकिंग, ऑनलाइन सेवाएं गांव में ही उपलब्ध
Raipur Crime News: जांच के दौरान एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी ने बीते एक महीने में करीब 100 महिलाओं से ऑनलाइन संपर्क स्थापित किया था। आशंका जताई जा रही है कि वह इसी तरह लोगों को अपने जाल में फंसाकर वारदातों को अंजाम देता था। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उन्होंने अन्य राज्यों में भी इसी तरह की घटनाओं को अंजाम दिया है या नहीं।




