CG Rape Case: शर्मसार हुआ देवर-भाभी का रिश्ता… विधवा भाभी को देख बिगड़ी दो देवरों की नीयत, अकेलेपन का फायदा उठाकर किया दुष्कर्म
पेंड्रा। CG Rape Case: छत्तीसगढ़ के गौरेला क्षेत्र में एक विधवा महिला की शिकायत पर दुष्कर्म के दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं। महिला ने अपने रिश्ते में लगने वाले दो देवरों पर अलग-अलग समय में यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Read More: Seva Setu: ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन की नई मिसाल, अब प्रमाण पत्र से लेकर बैंकिंग, ऑनलाइन सेवाएं गांव में ही उपलब्ध
बताया जा रहा है कि पीड़िता के पति का करीब एक दशक पहले निधन हो गया था। पति की मौत के बाद महिला अकेले जीवनयापन कर रही थी। आरोप है कि इसी स्थिति का फायदा उठाकर उसके दो रिश्तेदारों ने अलग-अलग अवसरों पर उसके साथ जबरदस्ती की। महिला ने अपने साथ हुई घटनाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की कोशिश की थी, लेकिन शुरुआती दौर में मामला दर्ज नहीं हो सका। इस दौरान वह कुछ समय के लिए क्षेत्र से बाहर चली गई थी, जिसके कारण पुलिस उससे संपर्क स्थापित नहीं कर पाई।
वहीं जब महिला वापस लौटी और उसने फिर से अपनी शिकायत दर्ज कराई, तब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों मामलों में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की। गौरेला थाना प्रभारी शनिप रात्रे ने बताया कि पीड़िता के बयान और शिकायत के आधार पर विधिक कार्रवाई की गई है। पहले आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जबकि दूसरे आरोपी पर भी संबंधित कानूनी प्रावधानों के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है।
Read More: Abhijit Dipke: इंडिया आएंगे कॉकरोज जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर करेंगे प्रदर्शन
CG Rape Case: पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों की तलाश जारी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई कर रही है।
यह भी देखें




