Breaking news
Advertisement
Uncategorized

राजधानी में कांग्रेस नेता के घर दिनदहाड़े चोरी, नकदी, सोना-चांदी सहित लाखों ले उड़े चोर

रायपुर। राजधानी रायपुर में कांग्रेस नेता की सूने मकान में चोरों ने दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. अज्ञात चोरों ने मकान से लाखों रुपए पार कर दिए है. जानकारी के मुताबिक चोरी की ये घटना बुधवार की है. यह पूरा मामला मुजगहन थाना क्षेत्र का है.

कांग्रेस नेता व कारोबारी नूर मंडल ने इस घटना की शिकायत दर्ज करा दी है. ममले के शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का अपराध पंजीबद्ध कर चोरों की तलाश में जुट गई है. अज्ञात चोरों ने उनके घर से 54 हजार नकदी, सोने के जेवर, चांदी सहित 6 लाख के सामान पार कर दिए है। मामले में अज्ञात चोरो के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत अपराध दर्ज किया गया है.

जानकारी के मुताबिक स्वागत विहार कॉलोनी निवासी कांग्रेस नेता नूर मंडल पेशे से रियल एस्टेट कारोबारी है. उन्होंने बताया कि सुबह 11:15 बजे वह अपने बच्चों को अपने साथ लेकर ऑफिस गए थे. शाम 5:00 बजे करीब वह वापस लौटे तो देखा कि कोई अज्ञात चोर घर के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर अलमारी तथा लॉकर को तोड़कर उसमें रखे नगदी जेवर तथा अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए. फिलहाल इस मामले में पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच में जुट गई है.

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close