[t4b-ticker]
Advertisement
crimeछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur Crime News: इंसानियत फिर शर्मसार… यहां नाली में मिला नवजात भ्रूण, इलाके में फैली सनसनी

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur Crime News: राजधानी रायपुर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। रायपुर के बिरगांव नगर पालिक (Raipur Crime News)  निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 24 में एक नाली के भीतर नवजात का भ्रूण मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह जब स्थानीय लोग अपने घरों से बाहर निकले, तब उनकी नजर नाली में पड़े भ्रूण पर पड़ी।

Read More: Cm Delhi Visit: मुख्यमंत्री साय दिल्ली लिए रवाना,केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात 

वहीं दृश्य देखकर आसपास के लोगों के होश उड़ गए और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही उरला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, वहीं यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर भ्रूण को यहां किसने और किन परिस्थितियों में फेंका। (Raipur Crime News)

Read More: रायपुर में RCB ने धमाकेदार जीत से रचा इतिहास, विराट के शतक से फैंस में जश्न का माहौल

Raipur Crime News: घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच आक्रोश और दुख का माहौल है। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है ताकि मामले से जुड़े लोगों तक पहुंचा जा सके। फिलहाल उरला थाना पुलिस मामले की पतासाजी में जुटी हुई है।

यह भी देखें

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close