[t4b-ticker]
Advertisement
Sportsछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

RCB vs KKR IPL 2026: रायपुर में RCB ने धमाकेदार जीत से रचा इतिहास, विराट के शतक से फैंस में जश्न का माहौल

रायपुर। RCB vs KKR IPL 2026: राजधानी रायपुर ने IPL इतिहास का एक यादगार पल देखा, जब भारतीय क्रिकेट के “किंग” Virat Kohli ने शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में IPL का पहला शतक जड़ दिया।बता दें कि, आज रायपुर में आरसीबी और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच जबरदस्त मुकाबला था, जिसमें आरसीबी ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से मात दी। विराट की विस्फोटक बल्लेबाजी, शानदार टाइमिंग और अनुभव से भरी पारी ने स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

रायपुर की धरती पर पहली बार किसी बल्लेबाज ने IPL में शतक लगाने का कारनामा किया और यह ऐतिहासिक उपलब्धि विराट कोहली के नाम दर्ज हो गई। मैच के दौरान विराट ने चौकों और छक्कों की बरसात करते हुए विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा।

स्टेडियम में मौजूद फैंस “कोहली-कोहली” के नारों से गूंज उठे। विराट की इस ऐतिहासिक पारी ने न सिर्फ टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया, बल्कि रायपुर के क्रिकेट इतिहास में भी एक नया अध्याय जोड़ दिया।

RCB vs KKR IPL 2026: क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह मुकाबला लंबे समय तक यादगार रहने वाला है, क्योंकि रायपुर में IPL का पहला शतक सीधे क्रिकेट के सबसे बड़े सितारों में शामिल विराट कोहली के बल्ले से निकला।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close