West Bengal New CM: बंगाल में नई सरकार का आगाज़, शुभेंदु अधिकारी होंगे नए सीएम, कल होगा शपथ ग्रहण
West Bengal New CM: बंगाल में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है। बंगाल में बीजेपी बहुमत के आंकड़े से काफी आगे है। ऐसे में शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री होंगे। कोलकाता के कन्वेंशन (West Bengal New CM) सेंटर में हुई विधायक दल की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से बीजेपी का नेता चुना गया। केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर गृह मंत्री अमित शाह ने शुभेंदु के नाम की घोषणा की।
Read More: Dogs Terror In Saharanpur: पशुपालक पर टूटा दुखों का पहाड़, खूंखार कुत्तों के हमले से 110 भेड़ों की मौत, हुआ लाखों का नुकसान
बता दें कि, नई सरकार के गठन के साथ ही मंत्रिमंडल के कुछ प्रमुख नामों पर भी चर्चा शुरू हो गई है। शपथ ग्रहण समारोह में कई वरिष्ठ नेताओं और विशेष अतिथियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं शुभेंदु अधिकारी कल यानी 9 मई को सुबह 11 बजे कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।
वहीं आज यानी शाम 6:30 बजे राज्यपाल आर.एन. रवि से मुलाकात करेंगे और समर्थन पत्र सौंपेंगे और नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। बंगाल की राजनीति में इसे बड़ा बदलाव माना जा रहा है। शुभेंदु अधिकारी लंबे समय से बंगाल की राजनीति का अहम चेहरा रहे हैं और अब उनके नेतृत्व में नई सरकार राज्य की कमान संभालेगी।
Read More: Mumbai Tarbooj Death Case: सुलझ गई 4 लोगों की मौत की गुत्थी, बिरयानी-तरबूज नहीं चूहे मारने की दवा ने ली थी जान, आखिर कौन था परिवार का दुश्मन?
West Bengal New CM: वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, “23 जिलों में से 9 जिले ऐसे हैं जहां दीदी का खाता भी नहीं खुला है। सूपड़ा साफ हो चुका है। मैंने ऐसा प्रचंड जनादेश कभी देखा नहीं क्योंकि सरकार काम करती है तो जनादेश मिलता है लेकिन जहां विपक्षी दल में है और विरोधी दल के नेता को बोलने का मौका नहीं दिया जाता है वहां पर सत्ताधारी दल का 9 जिलों में शून्य वोट ये केवल जनता और ईश्वर की कृपा है।”
#WATCH कोलकाता (पश्चिम बंगाल): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “…23 जिलों में से 9 जिले ऐसे हैं जहां दीदी का खाता भी नहीं खुला है। सूपड़ा साफ हो चुका है। मैंने ऐसा प्रचंड जनादेश कभी देखा नहीं क्योंकि सरकार काम करती है तो जनादेश मिलता है लेकिन जहां विपक्षी दल में है और… pic.twitter.com/aLBSSEbDxh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 8, 2026
सौजन्य ANI




