[t4b-ticker]
Advertisement
उत्तरप्रदेशट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Dogs Terror In Saharanpur: पशुपालक पर टूटा दुखों का पहाड़, खूंखार कुत्तों के हमले से 110 भेड़ों की मौत, हुआ लाखों का नुकसान

सहारनपुरDogs Terror In Saharanpur: उत्तरप्रदेश के सहारनपुर से एक खबर सामने आई है। जिसने एक गरीब किसान की रोजी रोटी तबाह हो गई। जहां अंबेहटा कस्बे में बाड़े में सो रही भेड़ों पर दर्जनों आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। जिससे की करीब 110 भेड़ों की मौत हो गई जबकि, कई भेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के (Dogs Terror In Saharanpur) बाद पशुपालक के परिवार पर दुखों का पहाड़ा टूट पड़ा। सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया तो वहीं इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

Read More: Mumbai Tarbooj Death Case: सुलझ गई 4 लोगों की मौत की गुत्थी, बिरयानी-तरबूज नहीं चूहे मारने की दवा ने ली थी जान, आखिर कौन था परिवार का दुश्मन?

इस घटना को लेकर पशुपालक प्रीतम पाल ने बताया कि, कस्बे के बाहर 200 भेड़ों के लिए एक बाड़ा बना रखा था। बीती रात खराब मौसम की वजह से वह घेर में बने कमरे में ही सो गया, तभी देर रात आवारा कुत्तों का झुंड बाड़े में घुस आया और भेड़ों पर हमला कर दिया। शोर और कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर पशुपालक की फैमिली के लोग और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह कुत्तों को वहां से भगाया। (Dogs Terror In Saharanpur)

Read More: Mid Day Meal: मिड-डे मील का खाना कर बीमार हुए 250 से ज्यादा बच्चे, आनन-फानन में ले जाया गया अस्पताल, मचा हड़कंप 

Dogs Terror In Saharanpur: बताया गया कि, इस घटना से पशुपालक को करीब 15 लाख का नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पास में संचालित बूचड़खाने से खुले में फेंके जा रहे पशुओं के अवशेषों के कारण इलाके में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सूचना मिलते ही पुलिस, लेखपाल और पशु चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की तो वहीं   स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़ने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

यह भी देखें

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close