[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

NEET UG Re-Exam 2026: 21 जून को होगी NEET(UG) 2026 की परीक्षा, 28 हजार से ज्यादा छात्र होंगे शामिल

रायपुर। NEET UG Re-Exam 2026: NEET (UG) 2026 परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। 3 मई को आयोजित की गई परीक्षा का पेपर लीक होने के कारण परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। अब परीक्षा के लिए नई तारीख घोषित कर दी गई है। नई अधिसूचना के अनुसार, NEET (UG) 2026 की परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी।

Read More: Pre-Monsoon 2026: गर्मी के बीच बारिश और ठंडी हवाओं से मिलेगी राहत, 12 जून से सक्रिय होगा प्री-मानसून, कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी 

छत्तीसगढ़ में परीक्षा के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। राज्य के 19 शहरों में 127 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां करीब 28 हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

Read More: Raipur News: बदमाशों के हौसले बुलंद, DCP ऑफिस के पास चाकू की नोक पर लूट, पुलिस को दे रहे खुली चुनौती

NEET UG Re-Exam 2026: अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने और प्रवेश पत्र सहित आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की सलाह दी गई है।NEET (UG) देशभर के मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली प्रमुख प्रवेश परीक्षा है, जिसमें हर वर्ष लाखों विद्यार्थी हिस्सा लेते हैं।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close