Rahul Attacks Amit Shah-PM Modi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बिगड़े बोल, अमित शाह और पीएम मोदी को बताया गद्दा, गरमाई राजनीति
अमेठी। Rahul Attacks Amit Shah-PM Modi: उत्तर प्रदेश के अमेठी में कांग्रेस नेता राहुल गांध ने अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पीएम मोदी नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि, अमित शाह और नरेंद्र मोदी गद्दार हैं क्योंकि उन्होंने संविधान पर आक्रमण किया। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में बहस छिड़ गई है।
Read More: Milk Price Hike: किचन पर महंगाई की मार, 4 रुपए प्रति लीटर बढ़ने वाले हैं दूध के दाम, जेब पर बढ़ेगा बोझ
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि, “जो संविधान पर आक्रमण करता है, जो संविधान नष्ट करता है उसे आप क्या कहेंगे? गद्दार कहेंगे। इसलिए मैंने खुलकर कहा है कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह संविधान पर आक्रमण कर रहे हैं। उन्होंने देश का धन अडानी अंबानी को बांटा, देश की संस्थाओं को खत्म किया, वोट चोरी कराई। RSS के लोग सुन लें, आपने कहा कि मुझे माफी मांगनी चाहिए, मैं कभी माफी नहीं मागूंगा। मैं फिर कहूंगा कि अमित शाह और नरेंद्र मोदी गद्दार हैं क्योंकि उन्होंने संविधान पर आक्रमण किया।”
#WATCH | अमेठी, उत्तर प्रदेश: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “…जो संविधान पर आक्रमण करता है, जो संविधान नष्ट करता है उसे आप क्या कहेंगे? गद्दार कहेंगे। इसलिए मैंने खुलकर कहा है कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह संविधान पर आक्रमण कर रहे हैं। उन्होंने देश… pic.twitter.com/fbyl60TTO9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 20, 2026
राहुल गांधी के इस बयान के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और अराजकतावादी मानसिकता का प्रतीक बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पर राहुल गांधी का आज का बयान अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है, जो उनकी अराजकतावादी और विभाजनकारी मानसिकता को उजागर करता है। भारतीय राजनीति में जहाँ शुचिता और परस्पर सम्मान की परंपरा रही है, वहाँ ऐसी अमर्यादित भाषा पूरी तरह अस्वीकार्य है। लगातार चुनावी पराजयों से उपजी हताशा और निराशा अब उनके बयानों में साफ़ दिखाई दे रही है।
Read More: Raipur News: राजधानी के इस होटल में बुजुर्ग की संदिग्ध मौत, बेड पर मिला शव, मचा हड़कंप
Rahul Attacks Amit Shah-PM Modi: उन्होंने कहा कि,’ राहुल गांधी के पूर्वजों ने जहाँ देश की जमीन और जमीर को गिरवी रखने का कार्य किया था, वहीं आज माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश की जमीन सुरक्षित हुई है और देशवासियों का आत्मविश्वास भी सशक्त हुआ है। राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री जी के लिए इस प्रकार के अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करना अत्यंत निंदनीय है। कांग्रेस का पर्याय हमेशा भ्रष्टाचार रहा है, जबकि भारतीय जनता पार्टी का पर्याय राष्ट्रवाद, सुशासन और जनसेवा की राजनीति है। देश की जनता कांग्रेस की इस नकारात्मक राजनीति का करारा जवाब देगी।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी पर राहुल गांधी का आज का बयान अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है, जो उनकी अराजकतावादी और विभाजनकारी मानसिकता को उजागर करता है।
भारतीय राजनीति में जहाँ शुचिता और परस्पर सम्मान की परंपरा रही है, वहाँ ऐसी अमर्यादित भाषा पूरी तरह अस्वीकार्य है। लगातार चुनावी…
— Nitin Nabin (@NitinNabin) May 20, 2026
यह भी देखें




