पीएम मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन, स्वास्थ्य मंत्री ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ
चिरमिरी। Blood Donation Camp: आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन है। इस अवसर पर देश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस मौके पर एमसीबी जिले के जिला अस्पताल चिरमिरी में जिला स्वास्थ्य विभाग एमसीबी के तत्वाधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
बता दें कि, यह आयोजन में छत्तीसगढ़ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की गरिमा में उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि, आज के इस विशाल रक्तदान शिविर और मेगा हेल्थ कैंप में हजारों की संख्या में लोग जहां एक तरफ स्वास्थ्य का लाभ ले रहे हैं वहीं दूसरी ओर करीब 200 यूनिट ब्लू कलेक्शन का लक्ष्य स्वास्थ्य विभाग एमसीबी के द्वारा रखा गया है।
Blood Donation Camp: वहीं आज के इस रक्तदान शिविर एवं विशाल मेगा हेल्थ कैंप में स्कूल के छात्र, सामाजिक लोगों और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा बड़े स्तर पर रक्तदान किया गया। बताया गया कि, इस शिविर में बड़े स्तर पर डॉक्टरों को बुलाया गया है ताकि क्षेत्र की जनता को लाभ मिल सकें।



