[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

CG NEWS : थाने के भीतर टूटा कानून पर से भरोसा, रतनपुर में एएसआई की दबंगई उजागर

रतनपुरCG NEWS : छत्तीसगढ़ के रतनपुर थाना परिसर से सामने आया एक वीडियो पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। वीडियो में एक एएसआई द्वारा पीड़ित के साथ गाली-गलौज और मारपीट करते हुए देखा जा सकता है, जिसने पूरे मामले को सुर्खियों में ला दिया है।

Read More : CG NEWS : स्वास्थ्य सेवा में छत्तीसगढ़ का डंका, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर दो राष्ट्रीय पुरस्कार

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित व्यक्ति अपने परिवाद की जांच जल्द पूरी करने की मांग लेकर थाना पहुंचा था। इसी बात से नाराज़ होकर एएसआई दिनेश तिवारी ने आपा खो दिया और कथित रूप से पीड़ित के साथ बदसलूकी करते हुए मारपीट कर दी। यह घटना थाना परिसर के भीतर ही हुई, जिससे आम लोगों के मन में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

CG NEWS : मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए रजनेश सिंह ने आरोपी एएसआई दिनेश तिवारी को निलंबित कर दिया। साथ ही, पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया गया है।

Read More : CG NEWS : डोलोमाइट खदानों से अवैध परिवहन, खनिज विभाग ने कहा-होगी सख्त कार्रवाई

CG NEWS : इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि जिन पर कानून की रक्षा की जिम्मेदारी है, अगर वही उसका उल्लंघन करने लगें, तो आम जनता किस पर भरोसा करे। फिलहाल, मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close