[t4b-ticker]
Advertisement
अंबिकापुरछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Jaundice In Surajpur: जिले में पीलिया का प्रकोप…4 गांवों में 12 से ज्यादा लोग बीमार, कई लोगों की मौत की जानकारी से स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी चिंता

सरगुजा। Jaundice In Surajpur: मौसम में बदलाव होते ही कई तरह की बीमारियां जैसे सर्दी -जुकाम, मलेरिया, पीलिया, बुखार कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां शुरू हो जाती है। जिसका सीधा असर छोटे बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ता है। ऐसे ही एक ताजा मामला मैनपाट क्षेत्र से सामने आया है। जहां पीलिया के फैलने से लोगों की मौत हो गई तो कई लोग बीमार हो गए हैं।

Read More: Raipur News: धान शॉर्टेज मामले में सख्ती..FIR के आदेश के बाद 40 से घटकर 15 रह गईं समितियां 

जानकारी के अनुसार, मैनपाट क्षेत्र में पीलिया का प्रकोप देखने को मिल है। जहां नर्मदापुर, कुनिया, सपनादर, बरिमा और बैगहवा गांवों में पीलिया से कई लोग बीमार हो गए। बताया गया कि, 4 गांवों में अब भी 12 से ज्यादा लोग पीलिया ग्रसित हैं जिनका इलाज जारी है। वहीं 10 दिनों के दौरान उपसरपंच सहित 5 लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है। हालांकि, इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) ने फिलहाल पीलिया से 2 मौतों की पुष्टि की है। बाकी मौतों के कारणों और परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, कुछ गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार के लिए अंबिकापुर और रायपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। बीमारी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीमें प्रभावित गांवों में लगातार हेल्थ कैंप, स्वास्थ्य जांच, रक्त एवं पानी के नमूनों की सैंपलिंग कर रही हैं। साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल के उपयोग, साफ-सफाई और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

Read More: NEET UG Re-Exam 2026: 21 जून को होगी NEET(UG) 2026 की परीक्षा, 28 हजार से ज्यादा छात्र होंगे शामिल

Jaundice In Surajpur: बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। क्षेत्र के कई गांवों में बीमारी के फैलने की सूचना के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर है और स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार प्रभावित इलाकों में निगरानी कर रही हैं। इसी के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की अपील की है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close