[t4b-ticker]
Advertisement
crimeउत्तरप्रदेशट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

UP Murder News: हत्या की सनसनीखेज वारदात, युवक ने लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव के किए कई टुकड़े, हैरान कर देगी वजह

जौनपुर। UP Murder News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक महिला की नृशंस हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की हत्या कर उसके शव के कई टुकड़े कर अलग-अलग स्थानों पर फेंकने का आरोप उसके साथी पर है। मामले में मुख्य आरोपी समेत अन्य संदिग्धों की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान रेशमा खातून उर्फ सना के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह पिछले करीब दो महीने से गुजरात निवासी हेमल खाखरिया उर्फ दिलीप के साथ जौनपुर में किराये के मकान में रह रही थी।

Ram Mandir Donation Case: राम मंदिर में पूरी तरह सुरक्षित है दान की गई चीजें, मंदिर ट्रस्ट ने दिखाई बहुमूल्य वस्तुएं

व्हाट्सएप चैट को लेकर हुआ विवाद

पुलिस जांच के अनुसार, घटना से पहले दोनों के बीच मोबाइल फोन और व्हाट्सएप चैट को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी विवाद के बाद आरोपी ने महिला की हत्या कर दी। इसके बाद पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव के कई टुकड़े किए और उन्हें अलग-अलग स्थानों पर ठिकाने लगाने का प्रयास किया। जांच के दौरान बरामद शव के हिस्सों की पहचान मृतका के पति रहीम खान ने की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फॉरेंसिक जांच भी कराई जा रही है।

शव ठिकाने लगाने पहुंचा तो पुलिस ने दबोचा

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह शव का एक हिस्सा फेंकने पहुंचा था। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की, जिस पर पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पांच लोगों की भूमिका की जांच

मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि इस वारदात में पांच लोगों की संलिप्तता हो सकती है। पुलिस इस दावे की भी जांच कर रही है और मामले से जुड़े अन्य संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

Jaipur Hit And Run: तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े बच्चों को कुचला, तीन की मौके पर ही मौत, 2 गंभीर घायल

दो महीने पहले हुई थी मुलाकात

UP Murder News: प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रेशमा और हेमल की मुलाकात करीब दो महीने पहले हुई थी। इसके बाद दोनों साथ रहने लगे। बताया जा रहा है कि महिला ने आरोपी के साथ रहने के लिए अपना परिवार छोड़ दिया था और जौनपुर में उसके लिए नौकरी की व्यवस्था भी कराई थी। फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे की वास्तविक वजह, कथित इकबालिया बयान और अन्य आरोपों की पुष्टि साक्ष्यों के आधार पर कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close